उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में टेंट हाउस में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र के सुभाष नगर, प्रताप मार्ग स्थित एक प्लॉट में लगे टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई और सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग नरेन्द्र टेंट हाउस (मालिक-नरेन्द्र कुमार) के प्लॉट में इकट्ठा किए गए टेंट व शामियाने के सामान में लगी।

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची तो देखा आग की लपटें घरों तक पहुंच रही थीं। फायर यूनिटों द्वारा अन्य गाड़ियों से रिले पम्पिंग कर आग को बुझाना शुरू किया गया। टीम ने तीस हजार लीटर पानी डालकर कई घंट में आग को फैलने से रोका। टेंट हाउस में लकड़ी के फोल्डिंग टेबल, बर्तन, टेंट, भट्टियां, मेट, रजाई-गद्दे आदि सामान रखा था, जिससे आग ओर भड़क रही थी।

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फायर स्टेशन ऑफिसर किशोर उपाध्याय ने बताया है कि प्रथम दृष्टया में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है, हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker