देहरादून

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 108 कांग्रेसी गिरफ्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी की घटना के तहत  हिरासत में लिए जाने के कारण देहरादून में सभी कांग्रेसियों ने केंद्र और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश की सरकारों का पुतला फूंकने के बाद कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत 108 कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।

 

Related Articles

Back to top button