उत्तराखंड

उत्तराखंड : सत्याखाल मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 5 की हुई मौत

पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में दहल चौरी के पास करीब 22 यात्रियों को ले जा रही बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 05 यात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस बल राहत और बचाव में जुट गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश जारी किए हैं।

उक्त बस GMO की बस संख्या UK 12PB- 0177, जो पौड़ी से दहलचोरी जा रही थी। बस में कुल 22 लोग सवार थे। पौड़ी पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कुल 17 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया जबकि घटना में 05 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शवों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

Related Articles

Back to top button