उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर हुआ जमकर बवाल, रैली के बीच हुआ पथराव और लाठीचार्ज

उत्तरकाशी में गुरुवार को मस्जिद विवाद ने बृहस्पतिवार को बवाल का रूप ले लिया। जन आक्रोश रैली के दौरान भीड़ अनियंत्रित हो गई और भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दूसरे समुदाय के व्यापारियों के ठेली खोमचे तोड़ दिए। वहीं, लाठीचार्ज के बाद शहर में तनाव का माहौल हो गया है। जिसे देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।

भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान कई पुलिस वाले घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज कर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा है।

जिस पर गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के करीब 27 लोग घायल हो गए है। रैली में शामिल स्वामी दर्शनलाल भारती भी घायल हुए।
लाठीचार्ज के बाद भीड़ में शामिल लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में भीड़ टुकड़ों में बाजार में फैल गई, जिसने दूसरे समुदाय के लोगों की दुकानों को निशाना बनाते हुए नुकसान पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button