उत्तरकाशीउत्तराखंड

Uttarakhand Bus Accident: उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 7 की मौत, कई घायल

Uttarakhand Bus Accident : उत्तराखंड आज दिनाँक 20 अगस्त 2023 को गंगनानी के पास एक बस (UK 07 PA 8585) दुर्घटनाग्रस्त हुई है, इस बस में 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से कम से कम 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में 27 यात्री घायल हुए हैं।

लद्दाख के लेह में बड़ा हादसा, खाई में गिरा Indian Army का वाहन, हादसे में 9 जवान शहीद

ये सभी यात्री गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताया गया कि तीर्थयात्रियों से भरी ये बस गंगोत्री से यात्रा करके लौट रही थी, तभी रास्ते में एक पहाड़ी के पास यह हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. घटना उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button