
बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया है। कपकोट के शामा मार्ग पर एक दूसरे वाहन से भिड़त हो गई। जिसके बाद पर्यटकों का वाहन खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी पांचों मृतक पश्चिमी बंगाल के बताए जाते हैं। वहीं सात लोग घायल हुए है। व टेंपो ट्रैवलर हल्द्वानी का बताया जाता है।
आनन-फानन में घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया कि दो वाहनों की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सडक़ से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
वाहन में 12 लोग सवार थे। हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है जबकि सात घायल है जिसमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।