उत्तराखंडदेहरादून

ट्रांसपोर्ट नगर में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हाहाकार

बुधवार को सुबह 3 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आतिशबाजी के गोदाम में लगी भीषण आग लगी| धमाकों की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी। गोदाम में आग लगते ही पटाखों की आवाज आने लगी|

जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है| सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया| पुलिस मामले में मुक़दमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। आग कैसे लगी है इसका पता नहीं चल सका है|

आग लगने के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी पता नहीं चल पाया है। लेकिन शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। पटाखों के गोदाम में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button