उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तराखंड: यहां दो बसें आपस में टकराई, हादसे में कई लोग घायल

लाखामंडल तिराहे के पास बड़कोट से देहरादून जा रही रोडवेज बस और प्राइवेट बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में प्राइवेट बस के चालक समेत 13 लोग घायल हो गए। तीन लोगों को गंभीर चोटें आने पर नौगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य सामान्य रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस बड़कोट से देहरादून जा रही थी। जबकि प्राइवेट बस विकासनगर से बड़कोट की तरफ आ रही थी। लाखामंडल तिराहे के पास दोनों वाहन चालकों की साइड से आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में प्राइवेट बस चालक बबली निवासी डाकपत्थर को गंभीर चोट आने पर प्राइवेट वाहन के माध्यम से नौगांव चिकित्सालय भिजवाया गया। जबकि, प्राइवेट बस में बैठे अन्य दो व्यक्तियों, बिजी पुत्र हुकम सिंह निवासी चपटाड़ी, तहसील पुरोला और गीता चौधरी पुत्री मन बहादुर बड़कोट को 108 के माध्यम से उपचार हेतु नौगांव चिकित्सालय भिजवाया गया है। अन्य मामूली रूप से चोटिल लोगों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

Related Articles

Back to top button