उत्तराखंडपिथौरागढ़

आदि कैलाश यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, चालक सहित छह लोगों की मौत

धारचूला- लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार दोपहर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार छह आदि कैलास यात्रियों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 23 किमी दूर पांगला तंपा मंदिर के समीप हुआ। इनमें चार लोग बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर दुख प्रकट  किया है।

मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुए हादसे में टैक्सी सवार सभी श्रद्धालुओं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रात को शवों की बरामदगी का काम शुरू नहीं हो पाया। बुधवार सुबह से तलाशी कार्य शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम द्वारा देर रात तक श्रद्धालुओं के शव तलाश करने के बाद भी किसी का कोई सुराग नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button