उत्तराखंड

देवप्रयाग में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बुधवार शाम को भीषण हासदा हुआ है। यहां अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत की सूचना मिली है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को खाई से बाहर निकाला। घना जंगल और अंधेरा होने के कारण पुलिस कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी संदीप चौहान अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब कार सवार देवप्रयाग से वापस लौट रहे थे।

अंधेरा और घना जंगल होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस और राहत दल को शवों को खाई से सड़क तक लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग चार घंटे के प्रयास के बाद एक मृतक का शव बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे शव को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

Related Articles

Back to top button