उत्तराखंडनैनीताल

नैनीताल में अवैध मदरसे से मुक्त कराए 24 बीमार बच्चे ,मदरसा सील

नैनीताल की डीएम वंदना के आदेश पर रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में पुलिस—प्रशासन की टीम ने वीरभट्टी स्थित एक मदरसे पर छापा मारा। जांच में मदरसा अवैध रूप से संचालित होते हुए पाया गया। प्रशासन की टीम को अलग—अलग कमरों में कैद किए गए 24 बच्चे बीमारी की हालत में मिले। बच्चों के कमरों व रसोई में गंदगी का अंबार पाया गया। छापेमारी टीम को मदरसे में कई और अनियमितताएं भी मिली हैं। बच्चों ने उनके साथ मदरसे में यौन शोषण और मारपीट के आरोप भी लगाए हैं।

उत्तराखंड में कई मदरसे ऐसे बताए जा रहे हैं। जिन्हें नियम-कानून का पालन किए बिना अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिन कमरों में बच्चे रहते थे। उसकी हालत खराब थी। बिजली का कनेक्शन नहीं था। उसे काट दिया गया था। पंखे तक नहीं थे। बेहद खराब स्थितियों में बच्चे रह रहे थे। इस बारे में महिला बाल कल्याण समिति ने भी रिपोर्ट तैयार की है।

प्रशासनिक टीम की ओर से मदरसा संचालक से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह मदरसे के पंजीकरण समेत अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सके। यहां रखे गए अधिकांश बच्चे त्वचा रोग से ग्रसित पाए गए हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button