उत्तराखंडऊधमसिंह नगर

तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर,हादसे में एक व्यक्ति की मौत

उधम सिंह नगर के दिनेशपुर से गूलरभोज में सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सवार और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना गूलरभोज क्षेत्र की है, जहां देवेंद्र राजभर (26) निवासी गूलरभोज देर रात घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन बहुत तेज रफ्तार में थे और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button