उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार में पानी की टंकी में सांप के 27 बच्चे मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

हरिद्वार के सराय गांव में पानी की टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप मच गया। पानी भरने के दौरान टंकी में सांपों की हलचल नजर आते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्यों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। टीम के साथ पहुंचे स्नेक कैचर तालिब और भोला ने कड़ी मशक्कत के साथ अभियान चलाया और सांपों को इकट्ठा किया। जांच के दौरान टैंक से कुल 27 सांप के बच्चे बरामद हुए जिनको को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई और लोगों के लिए यह विषय चर्चा का विषय बन गया।

स्नेकमैन तालिब ने बताया कि ये ‘चेकर्ड कीलबैक’ प्रजाति के सांप हैं, जिन्हें आमतौर पर पानी का सांप भी कहा जाता है। यह एक अर्ध-जलीय प्रजाति है जो मुख्य रूप से जल स्रोतों के आसपास पाई जाती है। रेस्क्यू के बाद सभी सांपों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए टीम अपने साथ ले गई, सांपों के पकड़े जाने के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker