उत्तराखंडचमोली

चमोली में एक निजी स्कूल में शिक्षक ने की नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

चमोली में एक नामी प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर स्कूल के ही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। गोपेश्वर नगर एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक देवेन्द्र चंदवाल 52 साल पर अपने ही विद्यालय में अध्यनरत 11 वर्षीय नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा हैं। बच्ची के अभिवावक ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेडखानी, गलत तरीके से छूने व गंदी गंदी बाते करने के संबंध में विद्यालय के शिक्षक देवेन्द्र चन्द्रवाल के विरुद्ध एक लिखित तहरीर दी गई। पीड़ित पक्ष की ओर से गोपेश्वर थाने में दी गई तहरीर के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button