उत्तराखंडदेहरादून

रेलवे स्टेशन पर गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक, जमकर हुआ पथराव

रेलवे स्टेशन पर गुरुवार देर रात को बवाल हो गया। दूसरे समुदाय की किशोरी से मिलने पहुंचे युवक को लोगों ने पीट दिया। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।

यूपी के बदायूं जिले का एक युवक सेलाकुई के इंडस्ट्रियल एरिया में नौकरी करता है। गुरुवार शाम बदायूं से एक किशोरी दून रेलवे स्टेशन पहुंची थी। युवक उससे मिलने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसकी जानकारी पाकर इकट्ठा हुए एक समुदाय के लोगों ने युवक की पिटाई कर दी।

एसएसपी अजय सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने पत्थरबाजी की वीडियोग्राफी की और मौके से पत्थर कब्जे में लिए जिन्हें फॉरेंसिक जांच को भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button