उत्तरकाशीउत्तराखंड

सीएम धामी पहुंचे पुरोला, उप-चिकित्सालय भवन का भूमि पूजन और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पुरोला के दौरा पर विकासखंड पहुंचे। यहां उन्होंने 43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उपचिकित्सालय भवन का भूमि पूजन किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र में सड़क से संबंधित अन्य विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य और आवागमन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।

Related Articles

Back to top button