उत्तराखंडहल्द्वानी

बनमीत नरूला के घर से 24 घंटे बाद वापस लौटी ईडी, भाई को किया गिरफ्तार

अमेरिका में ड्रग्स बेचने व मनी लांड्रिंग के आरोपित बनमीत नरूला के घर ईडी ने शुक्रवार को रात भर छानबीन की। शनिवार की सुबह 5 बजे 24 घंटे बाद टीम वापस लौटी है। ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। बनमीत के भाई को गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई है।

हल्द्वानी के तिकोनिया गुलाटी चिकन वाली गली में रहने वाले बनमीत नरूला अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार हुआ था। मार्च 2023 में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। इसी साल जनवरी में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया था। अमेरिका कोर्ट ने बनमीत को डार्क वेब में ड्रग्स बेचने के आरोप में पांच साल की सजा सुनाई है। वह जेल में बंद है। बनमीत से 150 मिलियन डालर जब्त करने का भी आरोप है।

इस फैक्ट्री से दोनों भाई कूरियर से ड्रग्स भेजते थे। शुक्रवार को सुबह पांच बजे ईडी हल्द्वानी में बनमीत के घर पहुंची थी।

Related Articles

Back to top button