उत्तराखंडखेल-कूद

राष्ट्रीय खेल 2025: खिलाड़ियों के लिए खुले ओपन ट्रायल के द्वार

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों 2025 की तेज होती तैयारियों के बीच ओपन ट्रायल के दरवाजे भी खुल गए हैं। हैंडबाॅल व वाॅलीबाॅल के उन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है, जो कि राज्य खेलों में किन्हीं कारणों से भाग नहीं ले पाए थे। अब एक जनवरी 2025 को ऐसे खिलाड़ी ओपन ट्रायल में भाग ले पाएंगे। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने कहा है कि ओपन ट्रायल के दौरान पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए कई स्तरों पर तैयारियां चल रही हैं। विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन स्थितियों के बीच, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डा डीके सिंह की ओर से जिला संघों को भेजे गए पत्र में एक जनवरी को ओपन ट्रायल कराने की जानकारी दी गई है। एक जनवरी को रूद्रपुर के श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रूद्रपुर में हैंडबाॅल व वाॅलीबाॅल का यह ओपन ट्रायल होगा।

Related Articles

Back to top button