उत्तराखंडमसूरी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल पहुंचेंगे मसूरी,लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में करेंगे संबोधित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल मसूरी पहुंचेंगे। वह एलबीएस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को संबोधित करेंगे। वह कल पौने दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजकर 30 मिनट पर मसूरी पहुंचेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष उसी दिन दिल्ली वापस लौट जाएंगे। बिरला मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। ओम बिरला के तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह पौने दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजकर 30 मिनट पर मसूरी पहुंचेंगे। लोकसभा अध्यक्ष उसी दिन दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

विकसित भारत @2047’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण और ‘मिशन कर्मयोगी’ के परिवर्तनकारी लक्ष्यों से प्रेरित होकर, यह कार्यक्रम राज्य-स्तरीय प्रशासनिक भूमिकाओं से राष्ट्रीय-स्तरीय नेतृत्व की जिम्मेदारियों में अधिकारियों के सुचारू संक्रमण के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्रदान करता है।

Related Articles

Back to top button