उत्तराखंड

उत्तराखंड : जानिए कब से शुरू होंगे जूनियर इंजीनयर के 1,097 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड में जूनियर इंजीनियर के 1,097 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पेपर लीक की वजह से पूर्व में रद्द हुई जेई भर्ती के पद भी इसमें शामिल कर दिए गए हैं। भर्ती के लिए 3 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

पुलिस के सिपाही और टोलकर्मियों के बीच मारपीट, फर्जी रसीद देने पर हुआ था विवाद

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि इस भर्ती से ग्रामीण निर्माण विभाग में जेई सिविल के 187, जेई इलेक्ट्रिकल के नौ, जेई टेक्निकल के पांच, सिंचाई विभाग में जेई सिविल के 75, जेई मैकेनिकल के 63, लघु सिंचाई विभाग में सिविल के 22, मैकेनिकल के 18, एग्रीकल्चर के छह, पंचायती राज विभाग में सिविल के 41, जल संस्थान में सिविल के 79।

जल निगम में सिविल के 50, इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के 12, पीडब्ल्यूडी में सिविल के 210, टेक्निकल के 16, मैकेनिकल के दो, इलेक्ट्रिकल के 24, ऊर्जा विभाग में नौ, आवास विभाग में सिविल के 135, कृषि विभाग में इंजीनियरिंग शाखा के 37, शहरी विकास विभाग में सिविल के 32, उरेडा में 10, पिटकुल में पांच व यूजेवीएनएल में 50 पद भरे जाएंगे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker