उत्तराखंडचंपावत

उत्तराखंड : यहाँ अंगीठी की गैस बनी पति-पत्नी की मौत का कारण

जेसा की आपको पता है की आज कल बहुत ज्यादा ठंडा हो गया है ऐसे में पहोड़ो में ठंड से बचने के लिए अंगीठी  जलाते है, पर यही अंगीठी पति-पत्नी की मौत का कारण बन गई। यहाँ उत्तराखंड के चंपावत जनपद से दुखद खबर सामने आई है ,जिले के बाराकोट के पंडालों सेरा गांव में अंगीठी की गैस लगने से दंपति की मौत हो गई। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

चंपावत जिले के बाराकोट के पाड़ारसों सेरा गांव निवासी गिरधर सिंह अधिकारी शिक्षा विभाग में चंडीगढ़ में तैनात थे। उनका परिवार चंडीगढ़ ही रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गिरधर सिंह पत्नी कलावती देवी के साथ गांव आए थे। वह गांव में नया मकान बनाने की योजना बना रहे थे।

रात में ठंड से बचने के लिए उन्होंने अंगीठी जलाई। बंद कमरे में गैस लगने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिए। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दंपति की मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker