उत्तराखंडदेहरादून

पहाड़ों की रानी मसूरी में कैमल बैक के जंगलों में दिखा मोर

मसूरी के प्रसिद्ध कैमल बैक क्षेत्र के जंगलों में राष्ट्रीय पक्षी मोर के दो अलग-अलग स्थानों पर दिखाई देने से स्थानीय लोग और पर्यटक हैरान हैं। आमतौर पर मोर मैदानी और गर्म इलाकों में पाए जाते हैं, लेकिन पहली बार उन्हें पहाड़ों की ठंडी वादियों में देखा गया है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के कारण मोर अब ठंडे क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। वन्यजीव प्रेमियों के अनुसार यह पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का संकेत भी हो सकता है। इससे पहले मसूरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मोरों की मौजूदगी बेहद दुर्लभ मानी जाती थी।

कैमल बैक रोड के आसपास मोरों की मौजूदगी से पर्यटकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इसे प्रकृति का अनोखा नजारा मान रहे हैं और बड़ी संख्या में तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker