उत्तराखंडचंपावत

उत्तराखंड : पिता को बहुत भारी पड़ी, नाबालिग बेटे की गलती

चंपावत : नाबालिग बेटे की गलती एक पिता को बहुत भारी पड़ गई। इस गलती के लिए पिता को मोटी रकम भी चुकानी पड़ी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है।

देहरादून : टपकेश्वर मंदिर के पास श्मशान घाट में युवती के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

इसके बाद बच्चे के पिता का 33,500 का चालान काटा गया। इसके अलावा नशे में टैक्सी चला रहे एक चालक को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया है।

चंपावत मुख्य बाजार निवासी एक नाबालिग स्कूटी लेकर घर से निकला जिसे खटकना पुल के पास पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाकर काउंसिलिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 20 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। जिनके चालकों से हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Related Articles

Back to top button