उत्तराखंड

केदारनाथ में बड़ा हादसा,बैलेंस बिगड़ने से आसमान से गिरा हेलीकाप्टर

केदारनाथ से एयरलिफ्ट किए जा रहे हेलिकॉप्टर को शनिवार सुबह करीब 8 बजे थारु कैंप के पास वायर टूटने से हेलिकॉप्टर नीचे नदी में गिर गया। हेली को ठीक करने के उद्देश से वायु सेना के एमआई 17 हेलिकॉप्टर की मदद से हैंग करके गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान एमआई 17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेली को घाटी में ड्रॉप कर दिया।

राहुल चौबे ने बताया,” बैलेंस बिगड़ने के बाद MI-17 पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सेफ जगह पर हेलिकॉप्टर को ड्रॉप कर दिया। अगर ऐसा ना किया जाता तो हादसा हो सकता था। MI-17 एयरक्राफ्ट को भी नुकसान पहुंच सकता था। ड्रॉप किए गए हेलिकॉप्टर में कोई पायलट नहीं था और ना ही कोई सामान।

Related Articles

Back to top button