उत्तराखंडदेहरादून

पहाड़ों की रानी मसूरी में दिखा भालू, लोगों में दहशत..

पहाड़ों की रानी मसूरी में कोल्हूखेत के पास झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर भालू दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। यहां पर कभी भी कोई हादसा हो सकता है हालांकि वन विभाग द्वारा सतर्कता के लिए बैनर लगाए गए हैं।

मसूरी वन विभाग के रेंज अधिकारी एसपी गैरोला ने बताया कि वन विभाग द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है और एक टीम बनाकर इस मार्ग पर गस्त की जा रही है ताकि किसी प्रकार की जान माल की हानि ना हो उन्होंने बताया कि अक्सर इस मार्ग पर फल और फूल खाने के लिए भालू और अन्य जानवर आ जाते हैं जिससे मानव और वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ जाती है ऐसे में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है

Related Articles

Back to top button