उत्तराखंड

केदारनाथ : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम पर की गई

Kedarnath dham : केदारनाथ मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 20 मिनट पर खुले ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं, सुबह तीर्थयात्रियों के लिए खुलते ही पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर पहली पूजा की गई। पूजा रावल भीमाशंकर लिंग और पुजारी शिवलिंग और धर्माचार्यों द्वारा की गई थी।

Dehradun Crime : हैवान भाई ने राखी के रिश्ते को किया कलंकित, ड्रग्स देकर लूटी सगी बहन की आबरू

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि चार धाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आसान और सुरक्षित हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया गया है,सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी यात्रा में पूरा सहयोग दिया है। पिछले वर्ष के अनुभव पर यात्रा व्यवस्था को आगे बढ़ाने का काम किया गया है|
उन्होंने आगे कहा, “गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रा सुचारु रूप से चल रही है. 27 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल के कपाट भी भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे.” कपाट खुलते ही केदारनाथ धाम सेना के बैंड और भजन कीर्तन और ‘जय श्री केदार’ के उद्घोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

Related Articles

Back to top button