उत्तराखंडहल्द्वानी

हल्द्वानी : हाईवे के गड्ढे ने शिक्षक की जान ली,  परिवार में कोहराम

हल्द्वानी : सड़को पर लगातार हो रहे गड्ढे की वजह से एक शिक्षक की मौत हो गई है। लोहारिया साल के रहने वाले 35 वर्ष से संजीव कुमार पंत की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिसमें उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

देखिए video : प्रेमिका को लॉन्ग ड्राइव पर ले गया सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल, फिर दी खौफनाक मौत

शिक्षक अपने बूढ़े माता-पिता का इकलौता सहारा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बूढ़े माता-पिता और दो बहनों का रोकर बुरा हाल है।

उनकी बाइक ऊंचा पुल के पास गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें उनके सिर पर काफी छोटे आई, स्थानीय लोगों की मदद से उनको सुशीला तिवारी हॉस्पिटल इलाज के लिए लाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संजीव हरगोविंद सुयाल स्कूल में सामाजिक विज्ञान के अध्यापक थे और प्राइवेट ट्यूशन भी पढ़ाते थे।

सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे वह ट्यूशन पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहे थे। वह अभी ऊंचापुल स्थित व्हाइट हॉल स्कूल के पास पहुंचे थे कि हाईवे पर बने बड़े गड्ढे की चपेट में आ गए। वह सिर के बल सड़क पर गिरे। गंभीर अवस्था में उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से एसटीएच पहुंचाया गया। जहां रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button