उत्तराखंडटिहरी

उत्तराखण्ड: चार साल की बच्ची को दादी की गोद से खींचकर बनाया निवाला , गुलदार की दहशत

श्रीनगर में गुलदार की दहशत बनी हुई है। विकासखंड खिर्सू के ढिकाल गांव में दिनदहाड़े गुलदार ने दादी की गोद से छीन कर चार वर्ष की बच्ची को निवाला बना लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची के माता-पिता और दादा घरेलू सामान की खरीदारी के लिए श्रीनगर पहुंचे थे।

सेलाकुई में जूता कंपनी में लगी आग, वेल्डिंग की चिंगारी से हुआ हादसा

घर में बच्ची दादी के साथ थी। दोनों आंगन में बैठे थे, तभी गुलदार ने बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे निवाला बना लिया। बता दें कि कुछ दिन पहले बुघाणी रोड पर गुलदार के तीन शावक दिखे थे। आज चौरास में भी गुलदार दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने व मारे जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इसके आदेश जारी नहीं होंगे बच्ची का शव नहीं उठाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button