उत्तराखंडदेहरादून

सेलाकुई में जूता कंपनी में लगी आग, वेल्डिंग की चिंगारी से हुआ हादसा

देहरादून में औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में जूते का फोम बनाने वाली कंपनी में सोमवार को अचानक आग भड़क गई। मौके पर पहुंचे पीएल दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब आधे घंटे में आग का काबू पाया। आग लगने की वजह वेल्डिंग कार्य के दौरान उठी चिंगारी बताई जा रही है। आग से करीब 40 हजार का फोम और  अन्य सामान जल गया।

मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आनन फानन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. कंपनी और फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने मौके से सारा सामान एवं मशीनें हटाई. साथ ही आग बुझाने का काम किया. आग से किसी भी कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा है.|

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने के स्थान से कंपनी के कर्मचारियों, फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते सारा सामान हटा दिया था. साथ ही मशीनों को दूर हटाया. इससे बड़ी घटना होने से बच गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया.

Related

Related Articles

Back to top button