उत्तराखंडचमोली

बदरीनाथ धाम पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, पूर्वजों की स्मृति में विशेष पूजा-अर्चना की

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

श्राद्ध पक्ष के अवसर पर उन्होंने अपने पूर्वजों की स्मृति में विशेष पूजा-अर्चना भी करवाई। साथ ही बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। वहीं, तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवारी ने अभिनेत्री को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई। वहीं, केदारनाथ के बाद वे बदरीनाथ भी गईं।

अभिनेत्री मुखर्जी के केदारनाथ पहुंचने की खबर लगते ही उनके प्रशंसकों और स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली। हालांकि, धाम में उनकी यात्रा पूरी तरह धार्मिक एवं आध्यात्मिक रही। इसके बाद रानी मुखर्जी बदरीनाथ के लिए रवाना हुईं। जहां उन्होंने भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

पूजा के दौरान रानी मुखर्जी ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। तीर्थ पुरोहित के मुताबिक, अभिनेत्री धाम के आध्यात्मिक वातावरण और हिमालयी सुंदरता को देखकर काफी प्रसन्न नजर आईं। केदारनाथ पहुंचने की खबर के बाद उनके प्रशंसकों और स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली।

रानी मुखर्जी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की आध्यात्मिक अनुभूति और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार की ओर से केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी तारीफ की।

Related Articles

Back to top button