उत्तराखंडदेहरादूनहल्द्वानी

हल्द्वानी हिंसा मामले पर सीएम धामी ने दिया सख्त करवाई के निर्देश, दंगाइयों पर लगेगा रासुका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। एडीजी हल्द्वानी पहुंच गए हैं और उन्होंने दंगा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा भी लिया है। हल्द्वानी बनभूलपुरा की घटना पर डीजीपी अभिनव कुमार ने बता कि दंगाई चिन्हित किए जा रहे हैं। दोषियों पर एनएसए (रासुका) लगाया जाएगा।

बैठक में दंगाइयों से सख्ती से निपटने और देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिये गये। आगजनी और पथराव करने वाले एक – एक दंगाई की पहचान कर उन पर करवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त से सख्त करवाई की जाय।

नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने साफ कहा कि ये सांप्रदायिक घटना नहीं थी। इसे सांप्रदायिक या संवेदनशील न बनाया जाए। किसी विशेष समुदाय ने जवाबी कार्रवाई नहीं की। यह राज्य मशीनरी, राज्य सरकार और कानून व्यवस्था की स्थिति को चुनौती देने का एक प्रयास था। आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button