उत्तराखंडदेहरादून

कांग्रेस नेता राजीव जैन के घर ईडी ने मारा छापा,18 गाड़ियों में पहुंची टीम

मंगलवार 17 दिसंबर को कांग्रेस नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने मारा छापा। करीब 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन के घर पहुंची। सुबह चार बजे से राजीव जैन के घर पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।

सूचना के अनुसार ईडी ने परिवार के लोगों से पूछताछ की और कुछ दस्तावेजों को भी खंगाल रही है। ईडी की टीम के साथ उनकी सुरक्षा को देखते हुए Central Industrial Security Force के जवान भी मौजूद हैं।

राजीव जैन की बहन के घर और माजरा में स्थित शोरूम में भी पहुंची. तीन जगहों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी की टीम राजीव जैन के घर दो ट्राली बैग अंदर लेकर गई है। राजीव जैन के पास वाले घर से भी एक बड़ा थैला मिला है।

छापे के दौरान ईडी को करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और कुछ नकदी बरामद हुई है। राजीव जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है।

Related Articles

Back to top button