उत्तराखंडकोटद्वार

उत्तराखंड : छोटी सी बात पर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, एक को मौत, तीन घायल

रविवार दिन के करीब एक बजे लकड़ी पड़ाव में उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हो गई। देखते ही देखते खूनी संघर्ष हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार मामले को शांत किया। करीब एक घंटे तक चले मारपीट और बवाल में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

देहरादून पटेलनगर के सुविधा डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग

घायलों को बेस अस्पताल लाया गया, जिसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला बढ़ता देख हरकत में आई पुलिस ने बेस अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही घटना स्थल लकड़ी पड़ाव में भी पीएसी समेत पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। अशरफ (60) पुत्र शहीद अहमद निवासी आमपड़ाव के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट लगी थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इमरान (45) पुत्र शहीद अहमद निवासी आमपड़ाव, इकरार (26) पुत्र मुईनउद्दीन निवासी आमपड़ाव और नदीम अहमद (31) निवासी रतनपुर कुंभीचौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को भर्ती कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button