उत्तराखंड

उत्तराखंड में गर्भवती को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा आर्थिक प्रोत्साहन

उत्तराखंड सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है…ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को समय पर इलाज मिल सके।

सरकार ने आपात स्थिति में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को 2000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। सरकार ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने घोषणा की है कि आपात स्थिति में गर्भवती महिलाओं को अपने खर्च पर अस्पताल पहुंचाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार सभी गर्भवती महिलाओं को समय पर और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में यह निर्णय लिया गया है कि यदि किसी आपात स्थिति में आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिला को अपने स्तर पर अस्पताल पहुंचाती हैं, तो उन्हें 2000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker