उत्तराखंडदेहरादून

सीएम धामी ने अधिकारियों को 6,940 करोड़ की 12 परियोजनाओं को 15 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित बैठक में प्रगति पोर्टल के जरिए राज्य की तमाम महत्वपूर्ण अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान परिवहन, ऊर्जा, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, सीमा सड़क संगठन और अन्य विभागों की 6,940 करोड़ की कुल 12 प्रमुख परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी ली गई।

उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं पर 50 प्रतिशत तक कार्य हो चुका है, 15 अक्टूबर 2026 तक उन कार्यों को पूर्ण किया जाए। परियोजनाओं की समीक्षा अब मुख्यमंत्री स्तर पर हर माह और मुख्य सचिव स्तर पर हर 10 दिन में की जाएगी। जिन परियोजनाओं में भूमि हस्तांतरण, वन स्वीकृति, भूमि अधिग्रहण, क्षतिपूर्ति भुगतान अथवा अन्य प्रशासनिक कारणों से विलम्ब हो रहा है, उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग समन्वित रूप से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker