उत्तराखंडऋषिकेश

ऋषिकेश की छोटी सब्जी मंडी में लगी भीषण आग,एक दर्जन दुकानें जलकर राख

ऋषिकेश की छोटी सब्जी मंडी में शनिवार देर रात दुकानों में आग लग गई।शहर की फुटकर सब्जी मंडी में संदिग्ध परिस्थितियों में करीब एक दर्जन दुकानों में आग लग गई। आग लगने से सभी दुकानें जलकर राख हो गई हैं। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। आग पक्की दुकानों तक नहीं पहुंची। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आधी रात की इस घटना के बाद दुकानदारों में दहशत बनी हुई है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सब्जी व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button