उत्तराखंडदेहरादून

चकराता में बर्फबारी का नजारा देखने आए थे पांच दोस्‍त, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

शुक्रवार सुबह त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोखंडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई। कार में तीन युवक और दो युवतियां सवार थे। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बाकी चार गंभीर घायल हैं।

ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकलकर 108 इमरजेंसी एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सीएचसी चकराता भिजवाया। सभी घायलों की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पांचों पर्यटकों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित के दिया। मृतक की पहचान करन रावत (24) निवासी चम्बा के रूप में हुई है। जबकि चारों युवाओं को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया है। घायलों की पहचान आकाश (28) निवासी चंबा, ऋषभ (27) निवासी दिल्ली, वैशाली (25) निवासी देहरादून और सपना (21) निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button