उत्तर प्रदेशउत्तराखंडऊधमसिंह नगर

बहन से हुए मामूली विवाद पर भाइयों ने युवक की बेरहमी से कर दी हत्या

उधम सिंह नगर जिले के रूद्रपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर बहन से हुए मामूली विवाद में भाईयों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद भाईयों के साथ बहनें भी फरार है।

मूल रूप से गोरखपुर यूपी का रहने वाला प्रकाश चौहान (19) का परिवार करीब 40 साल से यहां रह रहा था। कुछ साल पहले उसका परिवार वार्ड नंबर 25 प्रीतविहार फाजिलपुर महरौला में रहने लगा था। उसके माता-पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। इस दौरान वह अकेले किराए पर रह कर मजदूरी करता था। पड़ोसी शिवम कोली, राहुल पासवान समेत कई लोगों ने बताया कि शुक्रवार को वह ड्यूटी से आया था और मोहल्ले में घूम रहा था।

इस दौरान मंदिर के नजदीक रहने वाली एक युवती से उसकी कहासुनी हो गई। इतने में युवती के तीन भाई आए और प्रकाश पर पहले से फंटी से वार किया फिर उसे घर के भीतर खींच ले गए। वहां युवती ने अपनी बहन और तीनों भाइयों के साथ मिलकर प्रकाश को जमकर पीटा। बाद में धारदार हथियार से उसकी जान ले ली। शोर होने पर पड़ोसियों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच रंपुरा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस एक आराेपी को कोतवाली ले आई। इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल, फॉरेंसिक टीम के कई लोग मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी का कहना है कि जांच की जा रही है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button