
रायपुर थाना क्षेत्र की रक्षा विहार मुस्लिम बस्ती में 21वर्षीय इफ्तिखार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के अनुसार एक कमरे या ऑफिस में कई युवक एकत्र थे। इसी दौरान कुछ कहासुनी हुई और घटना में एक युवक को कांच जा लगा। कांच लगने से वह इतना गंभीर घायल हुआ है कि उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने अनस, आरिस, जावेद समेत अन्य युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा अनस के कार्यालय में इफ्तिखार के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL और फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया। जिसके बाद साक्ष्य जमा किये गये। थाना रायपुर प्रभारी संजीत कुमार ने बताया मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर अनस, आरिस और जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है।




