उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड : देहरादून में 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति

देहरादून निवासी पुष्पा पुँजियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम,25 नेहरू रोड डालनवाला,देहरादून ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक़ कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष,सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए राजधानी के न्यायलय में वसीयतनामा पेश किया है। इस बड़ी खबर की जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने ख़बरों में कहा है कि जिसमें कहा गया कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौपतें हुए पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि राहुल गांधी के विचारों से अत्यक्षिक प्रभावित है।

उत्तराखंड :राजधानी देहरादून में एक दिन में हुए 2 मर्डर

बुजुर्ग महिला बोली कि राहुल गांधी के परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। सुश्री पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्यौरा देते हुए राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।

उत्तराखंड देहरादून : जान बचाने वाला डॉक्टर बना हैवान, इलाज के बहाने नाबालिक लड़की का किया शोषण

जानकारी दी गई कि पुष्पा मुंजियाल के पास संपत्ति में 50 लाख की एफडी और 10 तोला सोना भी शामिल है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रभावित पुष्पा ने उनको अपनी इस संपत्ति का वारिस बनाया है। राहुल गांधी भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से ताल्लुक रखते हैं। उनके पर नाना जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। दादी इंदिरा गांधी भी भारत की प्रधानमंत्री रहीं। पिता राजीव गांधी भी भारत के प्रधानमंत्री रहे थे। राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी अभी कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष हैं। बहन प्रियंका कांग्रेस महासचिव का पदभार संभाल रही हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker