उत्तराखंडरामनगररुद्रपुर

उत्तराखंड : नशीला पदार्थ खिलाकर युवती का कराया धर्मांतरण , फिर की हैवानियत की सारी हद पार

उत्तराखंड के काशीपुर नगर निवासी एक युवती का पबजी खेलने के दौरान एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद युवक काशीपुर आया और युवती को बहला फुसलाकर साथ ले गया। युवक ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर धर्मांतरण कराया और फिर विवाह प्रमाणपत्र बनवा लिया। इसके बाद घर में कैद कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने लगा।

उत्तराखंड: बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तार, बागेश्वर में धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर के न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि उसकी बेटी का गाजियाबाद के मानसरोवर पार्क लालकुआं निवासी सौरभ सिंह से संपर्क हुआ। 24 अक्तूबर 2020 को सौरभ उसके घर आया और बेटी को बहला फुसलाकर गाजियाबाद ले गया। आरोपी ने नशे की हालत में धर्मांतरण कराकर विवाह प्रमाणपत्र बनवा लिया। उसकी बेटी को घर पर जबरन कैद भी किया गया।

8 जून 2023 को मौका पाकर उसकी बेटी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस तथा उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। थक हारकर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सौरभ सिंह, उसके पिता संजय कुमार सिंह, मां संगीता, भाई शुभम सिंह, विकास कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button