उत्तराखंडदेहरादून

दून अस्पताल के टॉयलेट मे नवजात का शव मिलने से अस्पताल में मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी

दून अस्पताल में नवजात के शव मिलने से हड़कंप मच गया|  सूचना के अनुसार रविवार को अस्पताल के इमरजेंसी के भवन के पीछे टॉयलेट की सीट में एक नवजात शिशु के शव फंसा मिला| अस्पताल के शौचालय में नवजात शिशु का शव मिलने के बाद अस्पताल में पिछले 2 से 3 दिन में पैदा हुए बच्चे, गर्भवती महिलाओं की काउंटिंग की गई|  इसके अलावा निक्कू वार्ड में भर्ती बच्चों की भी गणना की गई|

अस्पताल के वार्डन और इमरजेंसी में भी पता कराया गया और रिकार्ड भी जांच गया है। जिसके अनुसार सभी बच्चे और गर्भवती पूरे हैं। संभवत: किसी ने बाहर से लाकर नवजात को यहां डाला है। यह भी संभव है कि कोई प्रसव पीड़िता शौचालय गई और वहीं डिलीवरी हो गई। पर उसने किसी को यह बात नहीं बताई।  जांच के बाद जो भी बात सामने आएगी, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को वह रिपोर्ट दे देंगी। पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि शौचालय में नवजात का शव कहां से लाया गया, इसलिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button