उत्तराखंडमसूरी

मसूरी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवक गंभीर रूप से घायल

मसूरी देहरादून रोड पर कोलुखेत पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोग युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस एसआई पंकज सिंह महिपाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एसडीआरएफ के जवानों व पुलिस ने खाई में गिरे दो युवकों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

देहरादून से मसूरी जाते हुए कोलुखेत के पास पानी बैंड के पास कार BR06DH3402 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार नैतिक राजपत्र रणधीर कुमार सिंह, निवासी ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश (उम्र 32 वर्ष) और अनुराग चौधरी पुत्र केदार चौधरी निवासी नालापानी चौक हिल व्यू अपार्टमेंट थाना रायपुर देहरादून (उम्र 31 वर्ष) सवार थे।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत 108 एंबुलेंस के ज़रिए देहरादून के उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया। एसआई पंकज सिंह महिपाल ने बताया कि घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button