उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री सीएम धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगी देवभूमि

78 वें स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर देवभूमि उत्‍तराखंड देशभक्ति में रंग में रंग नजर आया। यहां हर शहर के चौक-चौराहों से लेकर गांव की गलियों में आजादी के तराने गूंजते रहे।

सीएम धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर कहा कि वो उन वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं जिन्होंने मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों का त्याग किया।

सरकारी-गैर सरकारी इमारतों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। दुकानों पर तिरंगा खरीदने वालों की भीड़ लग रही है। स्कूलों में बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। कलेक्ट्रेट से लेकर स्कूल-कालेजों में तिरंगा फहराया गया।

Related Articles

Back to top button