अल्मोड़ाउत्तराखंडदेहरादून

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में जश्न, अब पेपर लीक पर इस मंत्री का भी इस्तीफे की मांगा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद बीच युवाओं ने जश्न मनाया। जेन-जी ने द्वाराहाट में सड़कों पर जश्न मनाया। बारिश भी उनका यह उत्साह नहीं रोक पाई।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से देश के छात्र-छात्राओं को न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि,आज सरकार का अहम टूट गया है। जिस तरह उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा के दो पेपर लीक हो गए। उसके विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग उठाई गई।

पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यह युवाओं की जीत मानी गई। उसमें जंतर-मंतर से लेकर देश के तमाम जगहों पर युवाओं और छात्रों ने आंदोलन किए। आज देहरादून में कांग्रेस को भी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में हुए पेपर लीक मामले को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की प्रमुखता से मांग उठाई।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker