उत्तराखंडदेहरादून

भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून की MTS की परीक्षा में नकल करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून की एमटीएस पदों की भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को हरियाणा के गिरफ्तार किया। उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते साल 2023 में 17 सितंबर को देहरादून की कोतवाली पटेल नगर में भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के अधिकारी डॉक्टर सुरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी।

एमटीएस की परीक्षा पटेलनगर के राजाराम मोहन राय पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पारी में थी। दूसरी पारी में दो अभ्यर्थियों की गतिविधि संदिग्ध लगी। जिसके बाद उनकी चेकिंग की गई तो उनके काम में छोटा इयर फोन और छाती पर कमीज के नीचे कैमरा युक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिली।

इस गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिये एसटीएफ की टीम ने हरियाणा में दबिश दी तो वहां से आरोपित फरार हो गए। नकलचियों की गिरफ्तारी के वारंट जारी कराए गए। गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई। एसएसपी ने बताया कि इनामी अपराधी सोनू को बुधवार को एसटीएफ व हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button