उत्तराखंडदेहरादून

ओला-उबर की तर्ज पर महिला सारथी आपको मंजिल तक पहुंचाएंगी, देहरादून में जल्द होगी शुरुआत

उत्तराखंड की सड़कों पर आप जल्द ही एक नया नजारा देखने को मिलेगा। जब आपको ओला उबर की तर्ज पर महिला सारथी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती नजर आएंगी।

महिलाओं को परिवहन विभाग ड्राइविंग का प्रशिक्षण देगा और उनके ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। वाहनों की व्यवस्था एक संस्था के सीएसआर फंड और निर्भया योजना के फंड से की जानी प्रस्तावित है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया, इसमें ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा या परित्यक्ता हों। जिससे लाभार्थी महिलाओं को एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा, इन गाड़ियों के संचालन के लिए एक प्रोफेशनल मोबाइल एप भी तैयार किया जाएगा।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वाहनों में महिला चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर कई फीचर शामिल होंगे। इन वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग भी होगी ताकि महिला चालक या सवारी में से किसी को भी सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तत्काल मदद मिल सके। इस योजना में पुलिस और परिवहन विभाग भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button