उत्तरकाशीउत्तराखंडटिहरीदेहरादून

सुवाखोली उत्तरकाशी मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, स्कूटी सवार महिला पर लगी आग,,मौके पर हुई मौत

सुवाखोली उत्तरकाशी हाईवे में भवान के पास स्कूटी में आग लग गयी जिससे उसमें सवार महिला की जलकर मौत हो गयी है।

यहां घटना 11 बजे के आसपास की है। घटनास्थल मे मौजूद लोगों ने बताया की युवती ने भवान बाजार में पेट्रोल और माचिस ली। इसके बाद वह 1 किलोमीटर आगे जाकर सड़क किनारे रुक गई और उसने खुद पर और स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की युवती देहरादून से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी । मामले की पुलिस जांच कर रही है और इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों द्वारा कई कयास लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button