उत्तराखंडपौड़ी

अस्पताल की बड़ी लापरवाही.. मोर्चरी में रखे युवक के शव को चूहों ने कुतरा

जिला चिकित्सालय पौड़ी की मोर्चरी में रखे युवक के शव को चूहों ने कुतर दिया। इसको लेकर परिजन काफी नाराज हैं वहीं अस्पताल प्रशासन अपनी कमियों को छुपाने में जुटा है।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले पर लीपापोती करने में जुट गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है मोर्चरी का दरवाजा खुला होने के कारण चूहे अंदर घुस गये। जिसके बाद चूहों ने शव को कुतर दिया. वहीं, परिजन नितिन उप्रेती ने बताया कि उनके भाई का शव कल रात को जिला चिकित्सालय पौड़ी के पोस्टमार्टम हाउस लाया गया था।

यहां रखे डीप फ्रीजर का लॉक भी खराब था। उनके द्वारा यहां तैनात कर्मचारियों से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने डीप फ्रीजर पर शव को सुरक्षित होना बताया। जब आज वह जिला अस्पताल पौड़ी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो शव के चेहरे को चूहों ने कुतर दिया था। जिसके कारण उनके भाई का चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा यह अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button