उत्तराखंड

प्रदेश के स्कूलों में अब नहीं रहेगी टीचर्स की कमी, शिक्षा विभाग में तैनात होंगे 599 और अतिथि शिक्षक: डॉ. धन सिंह रावत

विद्यालयी शिक्षा विभाग में प्रवक्ता संवर्ग में 599 और अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। जिन्हें कला वर्ग के अंतर्गत विभिन्न विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्त किया जाएगा।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटी है। जिसके क्रम में सरकार ने प्रदेशभर के राजकीय इंटर कॉलेजों में विज्ञान विषयों की भांति अब कला वर्ग के विषयों में 599 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।

डॉ. रावत ने बताया कि इन सभी अतिथि प्रवक्ताओं को जनपदवार दुर्गम व अति दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों में हिन्दी, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र और इतिहास विषय में रिक्त पदों के सापेक्ष शीघ्र तैनाती दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button